मुख्यपृष्ठखबरेंश्रीकृष्ण की लीलाओं का रसपूर्ण वर्णन ...शर्मा परिवार का दिव्य आयोजन

श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसपूर्ण वर्णन …शर्मा परिवार का दिव्य आयोजन

सामना संवाददाता / मुंबई
मालाड-पश्चिम स्थित गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब के ग्लैमौरा बैंक्वेट में १७ मई २०२६ से आयोजित सात दिवसीय ‘श्रीमद््भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ’ में श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का रसपान कर रहे हैं। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
इस पावन कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक पंडित गोपाल मिश्रा (फतेहपुरवाले) के मुखारविंद से किया जा रहा है, जबकि भागवत आचार्य के रूप में बाल व्यास जी उपस्थित हैं। आयोजन सुरेंद्र, राजश्री एवं समस्त शर्मा परिवार द्वारा किया गया है।
कथावाचक पं. गोपाल मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, भक्तों के प्रति उनके प्रेम, धर्म स्थापना तथा जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाली शिक्षाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। राधारानी के प्रेम वर्णन ने श्रोताओं का मन मोह लिया। उन्होंने कथा के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और भक्ति भाव को मजबूत करने का संदेश भी दिया।
इस दौरान हेमंत तिवारी, रामकिशोर त्रिवेदी, डॉ. वीरेंद्र तिवारी, दिनेश शर्मा, अनिल गलगली, अंतिम महेश्वरी, सत्य सोनी समेत तमाम मीडिया व प्रतिष्ठित लोगों ने उपस्थित होकर कथा का रसपान किया।
कथा का समय १७ मई से २२ मई तक प्रतिदिन दोपहर ३ बजे से शाम ७ बजे तक रहा, जबकि शनिवार २३ मई यानी आज दोपहर २ बजे से शाम ६ बजे तक यह कथा होगी।

अन्य समाचार