आईपीएल में पंजाब किंग्स को एक के बाद एक जीत दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने करियर के सबसे बड़े बदलाव पर खुलकर बात की है। जियो हॉटस्टार के साथ एक इंटरव्यू में श्रेयस ने बताया कि जिन लोगों ने उन्हें कमजोर साबित करने की कोशिश की, उन्हीं की बातों ने उन्हें आज इस मुकाम पर पहुंचाया है। कई सालों से श्रेयस अय्यर की सबसे बड़ी आलोचना यही थी कि वो बाउंसर यानी शॉर्ट पिच गेंदों को खेलने में कमजोर हैं, लेकिन इस बार उन्होंने दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह की गेंद पर ही छक्का जड़कर आलोचकों को करारा जवाब दिया।
