सामना संवाददाता / मुरादाबाद
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज की ओर से आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के जाने-माने वक्ता शामिल होंगे। उत्तराखंड सरकार में चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ अजय आर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि एसआईएफएस इंडिया के संस्थापक एवं सीईओ डॉ रणजीत सिंह गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे। यूनिवर्सिटी ऑफ द फिलीपींस, मनीला के कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज की डीन डॉ टेरेसा गुआजोन डी गुजमान इंटरनेशनल स्पीकर के रूप में व्याख्यान देंगी।
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज की ओर से “एलाइड हेल्थ एंड फोरेंसिक इन्वेस्टिगेशन-2026” विषय पर दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन 27 मार्च से टीएमयू के ऑडिटोरियम में किया जाएगा।
कॉन्फ्रेंस में यूनिवर्सिटी ऑफ अर्कांसस ऑफ मेडिकल साइंसेज के पोस्टडॉक्टोरल फेलो डॉ अमोद शर्मा, एमिटी यूनिवर्सिटी दुबई के प्रोफेसर डॉ नृशांत सिंह, फोरेंसिक प्रयोगशाला मुरादाबाद के उपनिदेशक डॉ कपिल, तीर्थंकर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के रेडियोडायग्नोसिस विभाग के वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट प्रो राजुल रस्तोगी, सीआरआई गाजियाबाद के वरिष्ठ निदेशक डॉ दिलीप कुमार और आरआईएमटी पंजाब के प्रोफेसर डॉ ओपी जासूजा सहित कई विशेषज्ञ भाग लेंगे। टीएमयू के कुलपति प्रो वीके जैन और डीन एकेडमिक्स प्रो मंजुला जैन भी उपस्थित रहेंगे।
कॉन्फ्रेंस के चेयरपर्सन एवं कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज के प्रिंसिपल प्रो नवनीत कुमार ने बताया कि इस आयोजन में 13 कीनोट लेक्चर, 100 से अधिक साइंटिफिक पेपर और पोस्टर प्रेजेंटेशन, पैनल डिस्कशन तथा विशेषज्ञों के इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस प्रतिभागियों को अपनी रिसर्च प्रस्तुत करने, विचारों का आदान-प्रदान करने और शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगी।
ब्लेंडेड मोड में आयोजित इस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के शोधकर्ता, शिक्षाविद, हेल्थकेयर प्रोफेशनल और छात्र भाग लेंगे। मेडिकल इमेजिंग, रेडियोलॉजी, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, ऑप्टोमेट्री और फोरेंसिक साइंस के क्षेत्र में नवीनतम प्रगति और नवाचारों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
युवा शोधकर्ता और छात्र मौखिक तथा पोस्टर प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने विचार साझा करेंगे। यह कॉन्फ्रेंस हेल्थकेयर क्षेत्र में सीखने, नेटवर्किंग और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
