मुख्यपृष्ठखेलअभिषेक ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!

अभिषेक ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने बुधवार को आईपीएल २०२६ में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की। सनराइजर्स हैदराबाद ने ४ विकेट खोकर २३५ रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में १३ गेंदों में ३५ रनों की पारी खेली। उन्होंने दो चौके लगाए और चार छक्के ठोके। अभिषेक ने २६९.२३ के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अभिषेक की पारी का अंत लॉकी फर्ग्यूसन ने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर किया। वह दूसरी गेंद पर छक्का मारने के बाद फिर से हवाई फायर के चक्कर में थे लेकिन मिडविकेट की दिशा में श्रेयस अय्यर को वैâच थमा दिया। उनके बल्ले से मार्को यान्सन द्वारा डाले गए दूसरे ओवर में २० रन निकले। वह भले ही अर्धशतक से चूक गए, लेकिन एक धाकड़ लिस्ट में नंबर-१ बन गए हैं। २५ वर्षीय बल्लेबाज के `तूफान’ में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का रिकॉर्ड उड़ गया। दरअसल, अभिषेक इंडियन प्रीमियर लीग में बतौर ओपनर २०० प्लस स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा ३० या उससे अधिक रनों की पारी खेलने वाले प्लेयर बन गए हैं। वह अभी तक १४ बार यह कारनामा अंजाम दे चुके हैं।

अन्य समाचार