मुख्यपृष्ठग्लैमरमुंह से निकली गाली!

मुंह से निकली गाली!

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म कॉकटेल २ से ज्यादा एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। सॉन्ग लॉन्च इवेंट में कुछ ऐसा हो गया कि वहां मौजूद लोग पहले हैरान रह गए और फिर ठहाके लगाने लगे। दरअसल, इवेंट के दौरान रश्मिका अपनी को-स्टार कृति सेनन की जमकर तारीफ कर रही थीं। बातों-बातों में उन्होंने कहा कि कृति फिल्म में बेहद हॉट लग रही हैं। लेकिन इसी दौरान एक्साइटमेंट में उनकी जुबान ऐसी फिसली कि मुंह से ‘एफ वर्ड’ निकल गया। बस फिर क्या था, पूरा हॉल हंसी से गूंज उठा। अपनी गलती का एहसास होते ही रश्मिका ने तुरंत मुंह पर हाथ रख लिया और मजाकिया अंदाज में बोलीं, ‘ओह सॉरी इसे साइलेंट कर देना!’ उनका ये रिएक्शन वैâमरे में वैâद हो गया और अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। रश्मिका की इस ‘क्यूट गलती’ पर कुछ लोग हंसते नजर आए, तो कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लेकर नाराजगी भी जताई।

अन्य समाचार