सामना संवाददाता / मुंबई
बीड और परभणी मामलों को लेकर विपक्ष ने महायुति सरकार को घेरने की कोशिश जारी रखी है। दूसरी ओर मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटील ने अपना रुख और आक्रामक बना लिया है। कुछ दिन पहले उन्होंने अपना अनशन स्थगित कर दिया था, लेकिन अब खबर आ रही है कि वह एक बार फिर अनशन पर बैठने वाले हैं। इसी बीच मनोज जरांगे पाटील के बहनोई पर पुलिस ने एक्शन लिया है। तथाकथित आरोप के चलते उनके बहनोई को तड़ीपार की कार्रवाई की गई है और उन्हें इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है। इस पैâसले को लेकर मनोज जरांगे पाटील ने नाराजगी जाहिर की और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सोच रहे हैं कि हमारे परिवार पर एक्शन लेकर वे हमें दबा देंगे तो संभव नहीं है। उनका करेक्ट कार्यक्रम मराठा समाज करके रहेगा।
दरअसल, जालना प्रशासन ने नौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की, जिसमें जरांगे पाटील के बहनोई विलास खेडकर का भी नाम शामिल है। इसके अलावा जरांगे पाटील के आंदोलन से जुड़े पांच और लोगों के खिलाफ भी यह कार्रवाई की गई है।