– ट्रंप के फोन से नरेंदर सरेंडर, अडानी के लिए देवेंदर सरेंडर
-वर्षा गायकवाड़ का भाजपा सरकार पर हमला
सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई की जमीनें हड़पने का भस्मासुर जैसा रोग अडानी को लग चुका है। वे पूरी मुंबई को निगलना चाहते हैं और इसके लिए भाजपा सरकार स्थानीय लोगों का विरोध दरकिनार कर उन्हें जमीनें दे रही है। कुर्ला की मदर डेयरी की जमीन पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील होते हुए भी सिर्फ अडानी के दबाव में उसे हस्तांतरित कर दिया गया है। ऐसा जोरदार हमला मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर किया है। उन्होंने कहा कि यह एक सरेंडर सरकार है। डोनाल्ड ट्रंप का फोन आते ही नरेंदर सरेंडर हो जाते हैं और अडानी के लिए मोदी का फोन आते ही देवेंदर फडणवीस सरेंडर हो जाते हैं।
कुर्ला मदर डेयरी की जमीन अडानी को देने का विरोध
कुर्ला की मदर डेयरी की जमीन को अडानी को सौंपने के विरोध में मुंबई कांग्रेस द्वारा वर्षा गायकवाड़ के नेतृत्व में लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण आंदोलन किया गया। इस आंदोलन में सांसद वर्षा गायकवाड़, विधायक ज्योति गायकवाड़, सुभाष भालेराव, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेशचंद्र राजहंस, मुंबई महासचिव महेंद्र मुंगेकर, संदीप शुक्ला, अवनीश सिंह, कचरू यादव, नगरसेवक अशरफ आजमी, वंदना साबले, अंजंता यादव, इंदुप्रकाश तिवारी, राजेश इंगले सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे। इस दौरान सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि जब हम शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे थे, तब भी मोदी-अडानी सरकार ने पुलिस बल भेजकर जनता की आवाज दबाने का प्रयास किया।
यह कौन-सा न्याय है?
मोदी-अडानी एंड कंपनी आम लोगों के अधिकार छीन रही है, मुंबईकरों की जमीन हड़प रही है, अन्याय कर रही है और सरकार इन लुटेरों को संरक्षण दे रही है, लेकिन हम इस दमन के आगे झुकने वाले नहीं हैं। हम मुंबई के अधिकार और मुंबईकरों के भविष्य के लिए इस अडानी सरकार के खिलाफ संघर्ष करते रहेंगे।
धारावी के लाखों निवासियों को उजाड़कर ६०० एकड़ जमीन कब्जाने की साजिश रची गई और फिर उस परियोजना की आड़ में कुर्ला मदर डेयरी, मीठागर, देवनार, मढ-आक्सा की ५४१ एकड़ जमीन प्रâी में हथिया ली गई। साथ ही एयर इंडिया कॉलोनी, बांद्रा रिक्लेमेशन, बेहरामपाड़ा, मोतीलाल नगर की सरकारी जमीनें भी स्थानीय लोगों को विश्वास में लिए बिना कब्जाने की साजिश चल रही है।