मॉडर्न लाइफस्टाइल, वर्क प्रेशर और स्ट्रेस की वजह से आजकल कई लोग बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं। छोटी उम्र में ही कई लोगों के बाल तेजी से झड़ रहे हैं और कई बार महंगे ट्रीटमेंट्स भी इसका समाधान नहीं कर पाते। हाल ही में अदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर पैंâस के साथ ‘आस्क मी एनिथिंग’ सेशन रखा। इसमें एक पैâन ने उनसे पूछा कि हेयर फॉल तुरंत वैâसे रोका जा सकता है। अदा ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि अगर आप रोज सुबह उठकर अपने सारे बाल शेव कर लेंगे तो दिन में एक भी बाल नहीं गिरेगा। अदा का यह हल सुनकर पैंâस चौंक गए, लेकिन उन्होंने अंत में खुद भी हंसते हुए बताया कि यह सिर्फ मजाक था। उनका यह अंदाज पैंâस को खूब पसंद आया।
