मुख्यपृष्ठनए समाचारआदित्य ठाकरे का महाराष्ट्रवासियों को पत्र ... ये वर्ष अपना है!

आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्रवासियों को पत्र … ये वर्ष अपना है!

तानाशाही के खिलाफ मिलकर लड़ें, अंतिम विजय सत्य की ही होगी
सामना संवाददाता / मुंबई
वर्तमान ‘महाराष्ट्र विरोधी सरकार’ महाराष्ट्र का गौरव छीनने का प्रयास कर रहा है। महाराष्ट्र वासियों…नया २०२४ वर्ष हमारा है। इस वर्ष आपकी राय आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत मूल्यवान है। हमारा लक्ष्य लोकतंत्र को बहाल करना है। नए साल में तानाशाही के खिलाफ मिलकर लड़ें, अंतिम जीत सच्चाई की ही होगी। ऐसा आह्वान कल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए महाराष्ट्र की जनता से किया है।
आदित्य ठाकरे ने कहा कि साल २०२४ देश के लिए समर्पित होना चाहिए। सिर्फ कानूनी मामलों का इस्तेमाल कर देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान को कमजोर किया जा रहा है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए बनाई गई संस्थाओं का इस्तेमाल दुनिया भर में लोकतंत्र को नष्ट करने और तानाशाही के लिए किया गया है, लेकिन आम लोगों की भलाई के लिए कुछ नहीं किया गया। जो कुछ भी किया गया है, वह केवल कुछ गिने-चुने लोगों के लिए किया गया है। आपके और मेरे जैसे १.३ अरब लोगों के लिए तो बिल्कुल भी नहीं किया गया, ऐसी
टिप्पणी भी आदित्य ठाकरे ने की। ‘घाती’ सरकार पर भी आदित्य ठाकरे कल खूब बरसे। उन्होंने कहा, २०२२ के मध्य में गद्दारों के एक गिरोह ने शांतिपूर्ण और प्रगतिशील महाराष्ट्र को बिल्डरों और ठेकेदारों द्वारा संचालित अवैध शासन में बदल दिया। ‘खोके’ सरकार के भ्रष्ट शासन के कारण हमारे शहर नष्ट हो रहे हैं। सड़कों और विकास योजनाओं में घोटाले हो रहे हैं। पार्कों को निगला जा रहा है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि स्ट्रीट फर्नीचर, सेनेटरी पैड के मामले में भी घोटाले हो रहे हैं और यह भ्रष्ट प्रशासन की सिर्फ शुरुवात है। किसानों के सवालों को लेकर भी आदित्य ठाकरे ने सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की आत्महत्याएं बढ़ रही हैं और प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने वाले किसानों को सरकार द्वारा मुआवजा नहीं दिया जाता है। ‘खोके’ सरकार केवल बैनरों पर दिखाई देती है।

 

अन्य समाचार