मुख्यपृष्ठखेलबेबी बॉय को नसीहत!

बेबी बॉय को नसीहत!

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने १५ साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है। मांजरेकर का मानना है कि ‘बेबी बॉस’ वैभव जितने शानदार बल्लेबाज हैं, उतनी ही जरूरत उनके खेल के बाकी पहलुओं को परखने की भी है। उन्होंने साफ कहा कि सिर्फ कुछ बड़े शॉट खेलने से कोई खिलाड़ी पूरी तरह तैयार क्रिकेटर नहीं बन जाता। संजय मांजरेकर ने कहा कि मौजूदा समय में कई खिलाड़ी सिर्फ बल्लेबाजी या गेंदबाजी तक सीमित हो गए हैं, इससे क्रिकेटर के असली स्किल का पता नहीं चलता। मांजरेकर के मुताबिक, एक खिलाड़ी की पहचान सिर्फ उसके चौके-छक्कों से नहीं, बल्कि उसके पूरे खेल से होनी चाहिए। एक पॉडकास्ट में संजय मांजरेकर ने कहा, ‘क्रिकेट की खूबसूरती इसी में है कि खिलाड़ी हर क्षेत्र में खुद को साबित करे। अगर कोई बल्लेबाज शानदार रन बनाता है, लेकिन फील्डिंग में कमजोर है, तो विपक्षी टीम उसकी उस कमजोरी को निशाना बनाएगी और यही असली खेल है।

अन्य समाचार