मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिएड.राजकुमार मिश्रा ने बढ़ाया उत्तर भारतीय समाज का गौरव : लल्लन तिवारी

एड.राजकुमार मिश्रा ने बढ़ाया उत्तर भारतीय समाज का गौरव : लल्लन तिवारी

 

भायंदर। उत्तर भारतीय समाज का युवा और बौद्धिक चेहरा कहे जाने वाले एडवोकेट राजकुमार मिश्रा को मीरा भायंदर महानगरपालिका परिवहन समिति का निर्विरोध सभापति बनाए जाने के बाद, देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी द्वारा नवघर रोड स्थित मुख्य कार्यालय पर उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। श्री तिवारी ने कहा कि राजकुमार मिश्रा मेहनती, ईमानदार और समाज के लिए हमेशा खड़े रहने वाले व्यक्ति हैं। ऐसे व्यक्ति को परिवहन समिति का सभापति बनाए जाने पर मीरा भायंदर का उत्तर भारतीय समाज भी गौरव की अनुभूति कर रहा है। उन्होंने कहा कि राजकुमार मिश्रा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग और कर्तव्य भावना के साथ करेंगे। इस अवसर पर राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी, जिला महामंत्री बृजेश तिवारी तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे भी उपस्थित रहे। ज्ञातव्य हो कि मीरा भायंदर महानगरपालिका के गठन के बाद एडवोकेट राजकुमार मिश्रा पहले वह उत्तर भारतीय हैं, जिन्हें इतना बड़ा पद और सम्मान प्राप्त हुआ है।

अन्य समाचार