मुख्यपृष्ठस्तंभआखिर छूटा नहीं नशा

आखिर छूटा नहीं नशा

सीमा श्रीवास्तव

टीन मॉम स्टार रयान एडवर्ड्स को तो जानते होंगे। कभी विवादों में रहे, ड्रग्स, नशा, मारपीट, जेल सबकुछ हुआ और जब मानसिक रूप से ठीक हो रहे थे तो मिली उसके जैसी ही लड़की। वो भी स्वस्थ होने पुनर्वास केंद्र आई थी। फिर क्या था प्यार हुआ, बच्चा हुआ, नशा छूटा, मगर पत्नी का नहीं छूटा। जी हां, रयान की पत्नी अमांडा कॉनर को नशे की हालत में गाड़ी चलाने और कार में अपने बच्चे को साथ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कॉनर को टेनेसी के चैटनूगा के पास गिरफ्तार किया गया और उस पर नशे में गाड़ी चलाने और बाल शोषण/उपेक्षा का आरोप लगाया गया। यह भी बताया गया कि उस पर सड़क के गलत साइड पर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया था। दिलचस्प यह है कि रयान ने पुलिस को फोन किया क्योंकि वह चिंतित था कि उसकी पत्नी नशीले पदार्थों का उपयोग कर रही थी और बच्चे को कार में ले गई। अब उसकी अदालत की सुनवाई ३ जून को निर्धारित है। ३७ वर्षीय एडवर्ड्स और ३५ वर्षीय कॉनर ने सितंबर २०२३ में डेटिंग शुरू की, लेकिन रिश्ते में आने से पहले वर्षों से दोस्त थे। उन्होंने सितंबर २०२५ में शादी की, पूर्व पत्नी मैकेंजी स्टैंडिफर से तलाक को अंतिम रूप देने के सिर्फ दो सप्ताह बाद। एडवर्ड्स और कॉनर की १ साल की बेटी, प्रेस्ली है। एडवर्ड्स १७ वर्षीय बेटे बेंटले और ७ साल की बेटी जैगर के पिता भी हैं, जो पूर्व पत्नी स्टार मैकी बुकआउट से हैं।
वाइन पिलाकर मून अनुष्ठान
हनीमून के बारे में तो सुना था ये मून अनुष्ठान क्या बला है? सवाल सोचने में आएगा क्योंकि हॉलीवुड स्टार जेनिफर गार्नर ने ऐसा ही अपना मून यानि चंद्र अनुष्ठान सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वो कहती हैं कि अगर वह १.२५ गिलास से अधिक वाइन पीती हैं, तो चांद की सैर कराएगी। यानि चांद के साथ वह फोटो खिंचवाने के लिए कहेंगी। गार्नर ने चांद की ओर इशारा करते हुए और बड़ी सी मुस्कान बिखेरते हुए अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। वह पोस्ट पर लिखती हैं, ‘अगर आप मेरे साथ डिनर पर हैं और मुझे डेढ़ गिलास से ज्यादा वाइन परोसी जाती है, तो मैं शायद आपसे चांद के साथ मेरी एक तस्वीर लेने के लिए कहूंगी। मुझे चांद से प्यार है।’ गार्नर ने न्यूयॉर्क शहर में राउंडअबाउट थिएटर कंपनी में एक अंडरस्टडी के रूप में अभिनय करना शुरू किया था। उन्हें २००० के दशक की शुरुआत में एक्शन थ्रिलर शृंखला एलियास में गुप्त एजेंट सिडनी ब्रिस्टो की भूमिका निभाने के लिए प्रसिद्धि मिली। इस अभिनेत्री ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों जैसे १३ गोइंग ऑन ३०, जूनो, घोस्ट्स ऑफ गर्लप्रâेंड्स पास्ट और वैलेंटाइन डे में मुख्य भूमिकाएं निभाकर प्रसिद्धि हासिल की। तो आइये गार्नर को वाइन पिलाइये और मून अनुष्ठान कराइये।

अन्य समाचार