पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग २०२६ में दिल्ली वैâपिटल्स के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ रन चेज कर एक यादगार पल बना दिया। टूर्नामेंट के इतिहास में कभी भी किसी टीम ने ऐसे लक्ष्य का पीछा नहीं किया था। केएल राहुल की १५२ रन की बेमिसाल पारी के दम पर २ विकेट पर २६४ रन का पहाड़ खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे पंजाब ने इसे कप्तान श्रेयस अय्यर की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर १८.५ ओवर में ही ४ विकेट खोकर हासिल कर लिया। प्रभसिमरन सिंह ने ओपनिंग में धमाकेदार शुरुआत दी। शानदार जीत के बाद टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा और युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य के बीच मजेदार बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया।
