मुख्यपृष्ठनए समाचारएआई ने दिया भारत के शेयर बाजार को झटका!..पांचवें से सातवें स्थान...

एआई ने दिया भारत के शेयर बाजार को झटका!..पांचवें से सातवें स्थान पर खिसका… पहले ताइवान, अब द. कोरिया ने पछाड़ा… मार्केट कैप घटकर ४.८ ट्रिलियन डॉलर हुआ

सामना संवाददाता / मुंबई

भारत के लिए एक और बुरी खबर आई है। दुनिया के सबसे बड़े शेयर बाजारों की लिस्ट में हिंदुस्थानी शेयर बाजार एक पायदान और नीचे आ गया है। बीते दिनों दिल्ली से भी कम आबादी वाले एक छोटे देश ताइवान ने मार्केट कैंप के लिहाज से भारतीय बाजार को पीछे छोड़ा था तो अब साउथ कोरिया का शेयर बाजार इसे पछाड़कर छठा सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट बन गया है, जबकि भारत अब सातवें पायदान पर खिसक गया है। माना जा रहा है कि यह एआई कंपनियों का कमाल है। उनकी मांग तेजी से बढ़ी है।
हिंदुस्थान को लगातार झटका
ताइवान स्टॉक मार्केट ने भारत को दुनिया के टॉप-५ सबसे बड़े शेयर बाजारों की लिस्ट से बाहर किया था, वहीं अब एक अन्य एशियाई इकोनॉमी साउथ कोरिया, भारत से आगे निकल गई है और भारत लिस्ट में एक पायदान और नीचे आ गया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो साउथ कोरियाई मार्केट में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन इस वर्ष ८६ फीसदी बढ़कर ५ ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है, जबकि इसकी तुलना में भारतीय शेयर बाजार की वैल्यू कम होकर ५ से ४.८ ट्रिलियन डॉलर रह गई है।
ताइवान ने ऐसे पछाड़ा था
इससे पहले दिल्ली से भी कम आबादी वाले एक छोटे देश ताइवान ने भारत को पीछे छोड़ा था और विश्व के ५वें सबसे बड़े शेयर बाजार का तमगा भारत से छीन लिया था।
दोगुनी इकोनॉमी, बाजार पीछे
दलाल स्ट्रीट के लिए ये बेहद कम समय में दूसरा बड़ा झटका है, जो पहले से ही विदेशी निवेशकों की तगड़ी बिकवाली, रुपए में तेज गिरावट, बढ़ती एनर्जी कॉस्ट और धीमी इनकम ग्रोथ से जूझ रही है। शेयर बाजार की वैल्यू का ये अंतर इसलिए भी स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ता है, क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था साउथ कोरिया की अर्थव्यवस्था से दोगुनी से भी बड़ी है।

अन्य समाचार