सामना संवाददाता / मुंबई
एनसीपी नेता रोहित पवार ने पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान दुर्घटना में हुई मौत की जांच को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अजीत पवार के निधन को चार महीने बीत जाने के बावजूद जांच किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंची है, जिससे रोहित पवार ने खुलकर नाराजगी जताई है। उन्होंने सीआईडी की नाकामी को लेकर सरकार का घेराव किया है। उन्होंने कहा कि सीआईडी नाकाम साबित हो रही है। उसने अपने काम को जिम्मेदारी से नहीं किया है इसलिए जल्द ही सीआईडी कार्यालय पर ताला ठोकेंगे। रोहित पवार ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में कई बड़े नेताओं की भूमिका होने की आशंका पहले से जताई गई थी।
