मुख्यपृष्ठसमाचारआश्रय धाम ट्रस्ट में अखंड रामायण एवं महाभंडारा का आयोजन

आश्रय धाम ट्रस्ट में अखंड रामायण एवं महाभंडारा का आयोजन

सामना संवाददाता / जौनपुर

नवरात्रि के पावन अवसर पर आश्रय धाम ट्रस्ट मुंगराबादशाहपुर जौनपुर में दो दिवसीय अखंड रामायण तथा महा भंडारे का आयोजन किया गया है। आश्रय धाम ट्रस्ट के महंत महेश योगी से उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर सोमवार सुबह 10 बजे अखंड रामायण का शुभारंभ किया जाएगा। 20 अक्टूबर मंगलवार शाम 4 बजे रामायण की पूर्णाहुति एवं हवन होगा। उसके बाद शाम को संगीत संध्या एवं महाप्रसाद भंडारे का आयोजन है। हरसू पुरा के चौराधाम चौक प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के स्थानीय संरक्षक राधेश्याम पांडेय, अयोध्या प्रसाद पांडेय तथा उनकी टीम के सदस्य सूर्य प्रकाश मिश्र, धर्मेंद्र मिश्र, कंचन मिश्र तथा राहुल शुक्ल अहम भूमिका निभा रहे हैं।

अन्य समाचार