मुख्यपृष्ठनए समाचारसंकट नहीं, खुद बीजेपी ही है संकट-अखिलेश यादव

संकट नहीं, खुद बीजेपी ही है संकट-अखिलेश यादव

राजेश सरकार / प्रयागराज

संगम नगरी पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार, अर्थव्यवस्था और हालिया राजनीतिक बयानबाजी को लेकर तीखी, लेकिन संतुलित प्रतिक्रिया दी।
अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री द्वारा पेट्रोल और सोने को लेकर की गई अपील पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश की खराब होती अर्थव्यवस्था के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि रुपये की कीमत लगातार गिर रही है और इस तरह की अपीलें “पतन की निशानी” हैं। सपा अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा, “बीजेपी कहती है कि संकट है, जबकि खुद बीजेपी ही संकट बन चुकी है।”
सपा सांसद अजेंद्र लोधी के प्रधानमंत्री पर दिए गए विवादित बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि इस्तेमाल की गई भाषा गलत थी और समाजवादी पार्टी उसका समर्थन नहीं करती। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे शब्दों का प्रयोग पहले मुख्यमंत्री द्वारा भी किया जा चुका है। उन्होंने कहा, “लोधी जी का दुख दिल से बाहर आया, लेकिन भाषा गलत थी।”
इस दौरान अखिलेश यादव ने सपा की बागी विधायक पूजा पाल पर भी तंज कसते हुए कहा, “उन्हें तो डिप्टी सीएम बना देना चाहिए था।”

अन्य समाचार