बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे कभी-कभी ऐसे किस्से छुपे होते हैं, जो सालों बाद भी चर्चा का तूफान खड़ा कर देते हैं। इस बार चर्चा में हैं अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस और वजह है अक्की पाजी का एक गंदा वाला प्रैंक है, जिसके बाद एक्ट्रेस फुल ट्रॉमा में चली गई थीं। हाल ही में एक्ट्रेस अक्षय कुमार के रियलिटी गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्चून’ का ग्रैंड फिनाले पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने फिल्म `हाउसफुल’ सेट का एक किस्सा बताते हुए कहा, `मेरा `हाउसफुल’ में पहला आइटम सॉन्ग धन्नो था और उस समय अक्षय ने मेरे साथ बहुत गंदा प्रैंक किया था। इससे मुझे सच में ट्रॉमा हो गया था। उस दिन सेट पर काफी सिक्योरिटी थी। बॉडीगार्ड्स और बहुत सारे लोग खड़े थे। मुझे लगा पुलिस है, तो मैंने वैâजुअली पूछ लिया कि इतनी सिक्योरिटी क्यों है, थोड़ी देर बाद अक्षय मेरे पास आए और बोले, `जैकलीन, तुमने कुछ गलत किया है क्या? पुलिस तुम्हारे लिए आई है। शूटिंग के बाद तुम्हें स्टेशन ले जाएंगे। पूरे सॉन्ग के दौरान मैं डरी हुई थी।’ हालांकि, बाद में अक्षय ने जैकलीन से इस प्रैंक के लिए माफी भी मांगी। वैसे भी जहां वैâमरा और लाइट्स ऑन हों और माहौल हंसी-ठिठोली वाला हो तो बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार कोई प्रैंक न करें, ऐसा भला वैâसे हो सकता है…!
