हिमांशु राज
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की 14 साल बाद हुई जोड़ी ने दर्शकों को हंसते-हंसते लोटपोट कर दिया। यह हॉरर-कॉमेडी का परफेक्ट मिश्रण दर्शकों में उत्सुकता जगा रहा है।शानदार पंचलाइन्स, राजपाल यादव की मस्ती और प्रियदर्शन के सिग्नेचर शोर-शराबे से सजा टीज़र डरावनी दुनिया को छुपाते हुए मजा दोगुना कर देता है। सभी प्लेटफॉर्म्स पर 55 मिलियन (5.5 करोड़) व्यूज पार कर चुका यह वीडियो पिछले 24 घंटों से यूट्यूब इंडिया पर नंबर-2 ट्रेंड कर रहा है।सेलेब्स से लेकर फैंस तक सोशल मीडिया पर बौखलाए हैं। अक्षय-प्रियदर्शन को ‘कॉमेडी किंग्स’ बता रहे हैं, तो परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी-तब्बू की जुगलबंदी को पुराने सुनहरे दौर की याद दिला रही है। बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स की यह फिल्म अक्षय कुमार, शोभा कपूर व एकता कपूर प्रोडक्शन है। वामिका गब्बी भी नजर आएंगी।10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को बेताब। क्या यह प्रियदर्शन की अगली ‘हौसला’ या ‘भूल भुलैया’ साबित होगी?
