मुख्यपृष्ठग्लैमर‘शराब’ ने बना दी जोड़ी

‘शराब’ ने बना दी जोड़ी

रकुल प्रीत सिंह, आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और वामिका गब्बी हाल ही में अपनी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के प्रमोशन में नजर आए। एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान जब रकुल से पूछा गया कि उनकी वाइब अपने पति जैकी भगनानी से वैâसे मैच हुई, तो आयुष्मान खुराना ने मजाक में कहा कि लॉकडाउन में जैकी ने उन्हें शराब दी थी। इस टिप्पणी पर सेट पर सभी हंस पड़े। वामिका ने भी मजाक को आगे बढ़ाते हुए कहा कि दोनों ने शराब ली, लेकिन पी नहीं। रकुल ने बताया कि लॉकडाउन में उन्होंने जैकी से एक बोतल उधार ली थी और वहीं से उनकी जान-पहचान शुरू हुई। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी वाइब जीवन के प्रति समान सोच और समझ से जुड़ी है। दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी, जो धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई।

अन्य समाचार