कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज ओपनिंग सेरेमनी के साथ हो गया है, जहां दुनियाभर की फिल्म और पैâशन इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियां पहुंची हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई। कान फेस्टिवल से आलिया का खूबसूरत लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आलिया ने हल्के हरे रंग का फ्लोरल कॉर्सेट पहना, जिसके साथ सफेद रंग की बॉलगाउन स्टाइल स्कर्ट ने उनके लुक को बेहद आकर्षक बना दिया। इस आउटफिट में पीले, हरे और नीले रंग का खूबसूरत मेल देखने को मिला। अभिनेत्री ने बालों का हाई बन बनाया और बिना भारी ज्वेलरी के बेहद सिंपल लेकिन ग्लैमरस अंदाज अपनाया। आलिया के इस रॉयल और फ्रेश लुक की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। कई यूजर्स उन्हें ‘डिज्नी प्रिंसेस’, ‘फैशन क्वीन’ और ‘स्टाइल आइकन’ कह रहे हैं। पैंâस लगातार हार्ट और फायर इमोजी के जरिए उन पर प्यार बरसा रहे हैं।
