आलिया भट्ट हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल से भारत लौटी हैं। कान में उनके ग्लैमरस लुक्स और स्टाइल की खूब चर्चा हुई थी, लेकिन अब मुंबई एयरपोर्ट से सामने आए एक वीडियो ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। वायरल वीडियो में आलिया कैप और मास्क पहनकर नजर आईं। वह तेजी से अपनी कार में बैठ गईं और कैमरों से बचती दिखीं। यहां तक कि कार में बैठने के बाद भी उन्होंने अपना चेहरा नीचे रखा। पैपराजी लगातार उनका नाम पुकारते रहे, लेकिन आलिया ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें शुरू हो गईं। कुछ फैंस का मानना है कि आलिया ने कोई कॉस्मेटिक सर्जरी या बोटॉक्स ट्रीटमेंट करवाया है, इसलिए वह चेहरा छिपा रही थीं। वहीं कई लोगों ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि चेहरा छिपाना उनकी निजी पसंद हो सकती है और इस पर बेवजह अनुमान लगाना सही नहीं है। हालांकि, आलिया भट्ट की ओर से इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
