मुख्यपृष्ठनए समाचारराजस्व भूमि पर खनन का आरोप, जेसीबी समेत तीन ट्रैक्टर जब्त

राजस्व भूमि पर खनन का आरोप, जेसीबी समेत तीन ट्रैक्टर जब्त

प्रयागराज / राजेश सरकार

कमिश्नरी के यमुनानगर क्षेत्र में राजस्व भूमि पर कथित अवैध खनन को लेकर हड़कंप मच गया। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने प्रसिद्ध मनइया गांव में कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया।
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत की थी कि राजस्व विभाग की जमीन पर जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची। विवाद को देखते हुए राजस्व विभाग की टीम भी नापजोख के लिए गांव पहुंच गई।
मौके पर आरोपी पक्ष ने दावा किया कि संबंधित जमीन उनकी निजी भूमि है और वहां केवल मिट्टी समतल कराने का कार्य कराया जा रहा था। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि भूमि राजस्व विभाग की है और उस पर अवैध खनन किया जा रहा था।
दोनों पक्षों के दावों के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी ने एहतियातन जेसीबी और तीनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर थाना भेज दिया। अब पूरे मामले की जांच और भूमि स्वामित्व का अंतिम निर्णय राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा। मामला रविवार दोपहर बाद का बताया जा रहा है।

अन्य समाचार