मुख्यपृष्ठग्लैमरअमीषा ने खोली एक्ट्रेसेस की पोल

अमीषा ने खोली एक्ट्रेसेस की पोल

अमीषा पटेल, जो फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ और ‘गदर २’ के लिए जानी जाती हैं, एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की कुछ नई अभिनेत्रियों और उनकी पीआर रणनीतियों पर सवाल उठाए। अमीषा ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ एक्ट्रेसेस, जिनकी फिल्में २०० करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाईं, वे अपनी पीआर टीमों के जरिए खुद को नंबर १ बतवा रही हैं। उन्होंने इसे गलत बताते हुए कहा कि आज के समय में १०० करोड़ की कमाई कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। उनकी इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

अन्य समाचार