-ईरान ने ट्रंप को २ घंटे में दिखाई औकात
एजेंसे / तेहरान
`सुपरपावर’ होने का दम भरने वाले डोनाल्ड ट्रंप की हेकड़ी पर ईरान ने बड़ा वार कर दिया है। बंदर अब्बास हमले के बाद महज २ घंटे बाद ही ईरान ने अमेरिका को उसकी औकात दिखाते हुए अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया। और ये साफ-साफ संकेत दे दिए हैं कि अब ईरान किसी कीमत पर नहीं झुकेगा। कल अमेरिकी एयरबेस पर बमबारी के बाद ईरान ने साबित कर दिखाया है कि अब हर कार्रवाई का जवाब तुरंत और खतरनाक तरीके से मिलेगा।
बता दें कि बंदर अब्बास पर अमेरिकी बमबारी के जवाब में ईरान ने कुवैत पर हमला किया था। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के मुताबिक, कुवैत के अल सलेम एयरबेस पर ईरान ने हमला किया है। यह अमेरिकी सेना का बेस है। कुवैत सेना का कहना है कि बेस के आसपास के एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव किया गया है। कुवैत ने अपने नागरिकों से सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए कहा है। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, गुरुवार को अमेरिकी सेना ने ईरानी समयानुसार ४.५० बजे सुबह बंदर अब्बास के पास एक ड्रोन लॉन्चर ठिकाने पर हमला किया था। ईरान ने इसे युद्धविराम का उल्लंघन मानते हुए २ घंटे बाद कुवैत पर जवाबी हमला कर दिया।
सनकी ट्रंप चाहते हैं एक और वॉर!
अमेरिका एक और युद्ध में कूदने की तैयारी कर रहा है। पॉलिटिको के मुताबिक, पेंटागन ने क्यूबा में ऑपरेशन को लेकर प्लान तैयार कर लिया है। प्लान को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास भेजा गया है। ट्रंप अगर इस प्लान को मंजूर करते हैं तो क्यूबा और अमेरिका के बीच जंग की शुरुआत हो सकती है।
