मुख्यपृष्ठनए समाचारअमेरिका का बेरहम किलर जोकर!

अमेरिका का बेरहम किलर जोकर!

मनमोहन सिंह

१९७८। दिसंबर का आखिरी सप्ताह।
शिकागो का नॉरवुड पार्क टाउनशिप।
१५ साल के लड़के ने एक आलीशान घर के बाहर लगे बेल को दबाया। कुछ सेकंड बीतने के बाद दरवाजा खुला। दरवाजे पर थुलथुले बदन वाले व्यक्ति ने हंसते हुए उससे पूछा, `वॉव रॉबर्ट तुम आ गए, मुझे लगा था कि तुम जरूर आओगे। कितना अच्छा लगता है, जब कोई आपके कला की तारीफ करता है। तुम वाकई कला के पारखी हो, इतनी छोटी उम्र में। आओ भीतर आओ।’
१५ साल का रॉबर्ट घर के अंदर आ गया। `आप बड़े अद्भुत हो, इस वक्त आप लग ही नहीं रहे हो कि आप वही जोकर हो जिसने हमें हंसा-हंसकर मार डाला था। मैं भी सीखना चाहता हूं।’
`हां बिल्कुल, क्यों नहीं? यह मेरे लिए सबसे खुशी की बात है। मैं अपनी कला दूसरों को सिखाऊंगा’
इस बीच रॉबर्ट घूम-घूमकर उसके घर को देखने लगा। वहां पर बड़ी-बड़ी पेंटिंग्स बनी हुई थी, जिसमें वह व्यक्ति जोकर बना हुआ था।
`हा हा’
अचानक रॉबर्ट के पीछे से हंसने की आवाज आई। रॉबर्ट ने तुरंत घूमकर पीछे देखा। एक जोकर जोर-जोर से हंस रहा था और कूद रहा था।
`रॉबर्ट तुम भी मेरे साथ हंसो’ उसने रॉबर्ट को जोकर की ड्रेस देते हुए कहा। जोकर की ड्रेस पहनकर रॉबर्ट हंसने लगा।
उसने कहा, `रॉबर्ट चलो पहले मैं तुम्हारा मेकअप कर लूं। चलो उस कमरे में चलते हैं।’
रॉबर्ट उसके पीछे-पीछे उस कमरे में चला गया। कमरे में आदमकद शीशे लगे हुए थे। उसने रॉबर्ट को एक चेयर पर बैठने का इशारा किया। अब वो कलर लेकर उसके चेहरे पर पेंटिंग करने लगा। पेंट करते हुए वह रॉबर्ट के का माथा चूम लिया। रॉबर्ट खुद को असहज महसूस करने लगा था।
`आप यह क्या कर रहे हैं?’ रॉबर्ट ने पूछा।
उसने कहा, `बड़ा जोकर छोटे जोकर को अपनी कला दे रहा है। एक काम करो तुम जोकर की ड्रेस को उतार दो तुम्हें मैं एक नई किस्म की जोकर की पोशाक देता हूं, जो अभी-अभी मैंने लंदन से मंगवाई है।’
रॉबर्ट ने जोकर की ड्रेस उतार दी। बड़े जोकर ने बड़ी फुर्ती से उन कपड़ों से रॉबर्ट के हाथ बांध दिए। रॉबर्ट उसके सामने अर्धनग्न खड़ा था। बड़े जोकर ने खुद के कपड़े उतारे। इसके बाद वह उसे पीटने लगा। कुछ घंटों के बाद रॉबर्ट का निर्जीव शरीर कमरे में पड़ा हुआ था। अब जोकर जोर-जोर से हंस रहा था। उसने उसके शरीर को उठाया और घर के नीचे बने तहखाना में डाल दिया।
रात के ९ बज रहे थे। वह जोकर एक बच्चे की बर्थडे पार्टी में अपनी हरकतों से बच्चों को खूब हंसा रहा था। उधर रॉबर्ट का परिवार परेशान था। रात के १२ बज गए थे। रॉबर्ट घर नहीं लौटा था। उन्होंने उसके गुम होने की रिपोर्ट स्थानीय पुलिस स्टेशन में कर दी। जांच करते हुए पुलिस को पता चला कि रॉबर्ट आखिरी बार नॉरवुड पार्क टाउनशिप में जाने-माने जोकर के घर के बाहर देखा गया था। पुलिस ने उससे पूछताछ की। पहले वह इनकार करता रहा कि रॉबर्ट उसके घर आया था। जब पुलिस ने उसके घर की जांच की तो उसके घर के नीचे क्रॉलस्पेस में २६ युवकों के शव मिले। तीन अन्य शव उसके बेडरूम में पाए गए और बाकी पास के डेस प्लेंस नदी में। इस खबर से शिकागो ही नहीं, अमेरिका को भी मानो सांप सूंघ गया। कौन था वह किलर जोकर?
उसका नाम था जॉन वेन गेसी।
ये जोकर अपनी परफॉर्मेंस से लोगों को हंसाता तो किशोरों को अपना शिकार बनाता था। जादू की ट्रिक सिखाने के बहाने उन्हें अपने घर बुलाता था। उनके हाथ बांध देता। पहले रेप करता, टॉर्चर करता और फिर बेरहमी से उनकी हत्या कर देता। १९३५ से लेकर१९७८ तक उसने कम से कम ३३ किशोरों को अपना शिकार बनाया। ६ फरवरी १९८० को उस पर मुकदमा चलाया गया। उसके वकील ने बचाने के लिए उसे पागल ठहराने की कोशिश की। गेसी को हत्या के सभी ३३ मामलों में दोषी ठहराया गया और १९९४ में घातक इंजेक्शन देकर मार डाला गया।

अन्य समाचार