मुख्यपृष्ठनए समाचारधर्मांतरण प्रकरण के बीच ... MIM के पार्षद का ‘गंदा’ वीडियो वायरल!...

धर्मांतरण प्रकरण के बीच … MIM के पार्षद का ‘गंदा’ वीडियो वायरल! …राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप

सुनील ओसवाल / मुंबई
नासिक की आईटी कंपनी धर्मांतरण प्रकरण की आरोपी निदा खान को कथित तौर पर अपने घर में शरण देने के आरोपों से घिरे एमआईएम के छत्रपति संभाजीनगर के एक पार्षद अब एक नए विवाद में फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भारी बवाल खड़ा हो गया है। वायरल वीडियो में पार्षद कथित तौर पर एक युवती से वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक हरकत करने के लिए कहते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कई सामाजिक संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल, गुरुवार रात नासिक और छत्रपति संभाजीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में निदा खान को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, वह पार्षद के नारेगांव स्थित एक घर में छिपी हुई थी। बताया जा रहा है कि यह मकान दो महीने पहले ही खरीदा गया था। इस मामले में पार्षद पर आरोपी को शरण देने का केस दर्ज किया गया है और पुलिस ने उनका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित वीडियो ने पूरे मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया है। यह वीडियो ‘सकल हिंदू समाज मुंबई’ नामक फेसबुक पेज से वायरल किया गया है। वीडियो में पार्षद और एक युवती दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि वीडियो कॉल के दौरान युवती को आपत्तिजनक हरकतें करने के लिए कहा गया।

तत्काल कार्रवाई
करने की मांग
वीडियो वायरल होने के बाद कई संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पार्षद के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। राजनीतिक रूप से भी यह मामला संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि पार्षद को एमआईएम के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद का करीबी माना जाता है। ऐसे में विपक्षी दलों को एमआईएम पर हमला बोलने का नया मुद्दा मिल गया है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है और पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

अन्य समाचार