मुख्यपृष्ठनए समाचारमोदी राज में अमृतकाल?..ऋतिक, अंशिका के बाद प्रदीप ने खत्म की जिंदगी!.....

मोदी राज में अमृतकाल?..ऋतिक, अंशिका के बाद प्रदीप ने खत्म की जिंदगी!.. नीट से टूटी उम्मीदें, बढ़ी आत्महत्याएं… लाखों बच्चे आए डिप्रेशन में

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

मोदी सरकार के तथाकथित ‘अमृतकाल’ में देश के लाखों छात्रों का भविष्य अंधकार में डूबता हुआ नजर आ रहा है। नीट परीक्षा घोटाले ने परिश्रमी परीक्षार्थियों की उम्मीदों को गहरा झटका दिया है। पेपर लीक, धांधली और सिस्टम की घोर लापरवाही से परेशान छात्र मानसिक दबाव में टूट रहे हैं और आत्महत्याओं के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लखीमपुर के रितिक और दिल्ली की अंशिका के बाद अब राजस्थान के प्रदीप ने भी जिंदगी खत्म कर ली। इन दर्दनाक घटनाओं ने देश की शिक्षा व्यवस्था और सरकार की संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नीट कांड के बाद एक के बाद एक छात्रों की खुदकुशी के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है और कहा है कि मोदी सरकार का `अमृतकाल’ विद्यार्थियों के लिए `मौत’ का काल बना हुआ है।
नीट-यूजी पेपर लीक का एक और दर्दनाक असर सामने आए हैं। खुदकुशी के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कई परीक्षार्थियों ने नीट का प्रश्नपत्र लीक होने के कारण पहुंचे सदमे से आत्महत्या की है। खड़गे ने कहा, `किसी ने बचपन से सपना देखा, किसी ने परिवार की उम्मीदों के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया, वर्षों तैयारी की। लेकिन मोदी सरकार की भ्रष्ट और निकम्मी व्यवस्था ने उनके सपनों को रौंद दिया।’
`मोदी जी, शिक्षामंत्री को तुरंत हटाओ’
नीट-यूजी परीक्षा विवाद को लेकर शनिवार को विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने मांग की है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत पद से हटाया जाए, नहीं तो इसकी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री खुद लें।
२२ लाख बच्चों के साथ धोखा!
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया `एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए मोदी सरकार पर आक्रामक हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि परीक्षा से दो दिन पहले व्हॉट्सऐप पर नीट का पेपर बांटा जा रहा था। उन्होंने कहा कि नीट यूजी की तैयारी कर रहे २२ लाख छात्रों की मेहनत बर्बाद हो गई है।

अन्य समाचार