मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के आनंद दुबे द्वारा आज युवासेनाप्रमुख तथा विधायक आदित्य ठाकरे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कांदिवली-पूर्व के ठाकुर विलेज में करीब 500 जरूरतमंद लोगों को मुफ्त छतरी का वितरण किया गया पवित्र किया।
इस अवसर पर शिवसेना के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आनंद दुबे द्वारा पिछले कई वर्षों से आदित्य ठाकरे के जन्मदिन पर छतरी का वितरण किया जाता रहा है। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बरसात के प्रारंभ में जरूरतमंद लोगों को छतरी से बढ़िया उपहार और क्या हो सकता है? उन्होंने कहा कि यह उन्हें भीगने से बचाएगा, तथा हमारे प्रिय नेता के जन्मदिन पर प्राप्त उपहार याद दिलाता रहेगा।