मुख्यपृष्ठअपराधपति से गुस्साई महिला ने कलेजे के टुकड़े को मार डाला

पति से गुस्साई महिला ने कलेजे के टुकड़े को मार डाला

राजेश सरकार / प्रयागराज

संगम नगरी प्रयागराज में मां का खतरनाक हिंसक रूप सामने आया है। एक मां ने अपने पति से गुस्सा होने पर अपने कलेजे के टुकड़े मासूम को मार डाला, जबकि उसको पैदा हुए कुछ ही महीने हुए थे। दिल दहला वाली यह घटना जनपद के साराय ममरेज थाना क्षेत्र के पिलाखिनी गांव की है। आरोपी मां ने अपने ही पांच माह के मासूम बेटे की पत्थर से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद बच्चे के शव को घर के पास लकड़ियों के ढेर में छिपा दिया।
बताया जा रहा है कि महिला ने बच्चे के पेट पर पत्थर से कई वार किए, जिससे मासूम का पेट फट गया था। घटना के बाद परिजन को बच्चे के गायब होने की जानकारी हुई तो उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान टीन शेड वाले कमरे में लकड़ियों के नीचे मासूम का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस ने मासूम की हत्या आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में महिला ने बताया कि पति से हुए झगड़े के बाद वह गुस्से में आ गई थी और इसी आवेश में आकर उसने बेटे को मार डाला।
हत्या की वजह पति-पत्नी का विवाद
जानकारी के अनुसार, गांव के संतोष यादव खेती-बाड़ी करते हैं, जबकि उनके पिता मुंबई में निजी काम करते हैं। पांच महीने पहले संतोष की पत्नी मनोरमा ने बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम ईश्वर रखा गया था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना से कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अन्य समाचार