एजेंसी / तेहरान
ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध कहीं से भी थमने की गुंजाइश नजर नहीं आ रही है, बल्कि ये और तेज हो गया है। ईरानी आर्म्ड फोर्सेज ने दावा किया है कि उन्होंने बहरीन में मौजूद अमेरिका की पांचवीं नेवी फ्लीट को निशाना बनाया। ईरान के दावे के मुताबिक, इन हमलों में उनके २१ सैनिक मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई, जब क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नौसैनिक बलों और ईरानी सैन्य ठिकानों के बीच टकराव हुआ। हमलों के दौरान कई ठिकानों और सैन्य परिसरों को निशाना बनाया गया, जिसकी वजह से ईरानी सैनिकों को भारी नुकसान हुआ।
बता दें कि ईरान ने बहरीन की राजधानी मनामा के जुपैâर इलाके में मौजूद यूनाइटेड स्टेट्स नेवी फिफ्थ फ्लीट के मुख्यालय पर नया हमला किया। ईरानी मीडिया ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें हमले के बाद वहां आग लगती दिखाई दे रही है। अमेरिकी नौसेना का यह पांचवां बेड़ा नेवल सपोर्ट एक्टिविटी बहरीन में स्थित है और मध्य-पूर्व में अमेरिका की सबसे महत्वपूर्ण सैन्य मौजूदगी माना जाता है। मिली जानकारी के अनुसार, आमतौर पर इस बेड़े में लगभग ८,००० से ज्यादा नौसैनिक तैनात रहते हैं, कई युद्धपोत, एयरक्रॉफ्ट वैâरियर, पनडुब्बियां और ड्रोन सिस्टम शामिल होते हैं। फिफ्थ फ्लीट कंबाइंड मैरीटाइम फोर्सेज नाम के ४० से ज्यादा देशों के समुद्री गठबंधन के साथ मिलकर भी काम करता है।
अमेरिका के २१ सैनिक मारे गए
ईरान के खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जोल्फागरी ने शनिवार को दावा किया कि बहरीन में स्थित अमेरिकी नौसेना के फिफ्थ फ्लीट को निशाना बनाकर किए गए हमले में २१ अमेरिकी सैनिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
क्या है अमेरिकी पांचवां बेड़ा?
अमेरिकी नौसेना का यह बेड़ा लगभग २५ लाख वर्ग मील समुद्री क्षेत्र की निगरानी करता है। इसमें पर्शियन गल्फ, रेड सी और अरब सागर शामिल हैं। इसका मुख्य काम स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने वाले व्यापार और तेल आपूर्ति को सुरक्षित रखना और अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा करना है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है, जहां से दुनिया के तेल का बड़ा हिस्सा गुजरता है।
