– सात किलोमीटर तक होती रही `दिंरदगी
– गैंगरेप के बाद लहूलुहान हालत में पीड़िता को सड़क पर फेंका
राजधानी दिल्ली एक बार फिर दागदार हो गई है, रानी बाग इलाके में सोमवार देर रात हुई एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रानी बाग इलाके में चलती स्लीपर बस में एक ३० वर्षीय महिला के साथ दो युवकों ने बारी-बारी २ घंटे तक दुष्कर्म किया, जिससे राजधानी में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई, बस को जब्त कर लिया गया। डीसीपी आउटर बेस्ट विक्रम सिंह के मुताबिक, पीड़िता पीतमपुरा इलाके में रहती है। पीड़िता ने बयान दिया है कि वह मंगोलपुरी की एक पैâक्ट्री में काम करती है, सोमवार रात अपना काम खत्म कर पैदल घर लौट रही थी। जब वह सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक बस स्टैंड के पास पहुंची, तो वहां एक स्लीपर बस आकर रुकी। पीड़िता ने वहां खड़े एक युवक से समय पूछा, लेकिन सहायता करने के बजाय आरोपियों ने उसे जबरन बस के अंदर खींच लिया।
भाजपा राज में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने घटना को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पूरी तरह से भगवान भरोसे है। मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म `एक्स’ पर लिखा कि दिल्ली में बीजेपी के सारे इंजन ठप हो चुके हैं। स्कूल में बच्चियां सुरक्षित नहीं, बसों में महिलाएं सुरक्षित नहीं!
