मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा के एक और दिग्गज का होगा पैकअप ... हरियाणा में भी...

भाजपा के एक और दिग्गज का होगा पैकअप … हरियाणा में भी खट्टर का पत्ता कटना तय! … चुनाव जीतकर भी अगली बार नहीं बन पाएंगे सीएम

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा के दिग्गजों का पत्ता कटने के बाद अब हरियाणा के दिग्गज का नंबर है। भाजपा के अंदरखाने में चर्चा है कि हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर का पत्ता भी कटना तय है। इसके तहत अगर उन्हें टिकट मिलता है और पार्टी जीत दर्ज करती है तब भी वे सीएम नहीं बन पाएंगे।
चर्चा है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के प्रयोगों को देख चुके मनोहरलाल खट्टर अब समझ चुके होंगे कि पार्टी की जीत के बाद भी उनकी दाल का गलना आसान नहीं होगा। लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा विधानसभा के चुनाव भी होंगे। सत्तारूढ़ भाजपा का मुख्य मुकाबला कांग्रेस से ही माना जा रहा है। पिछली बार देवीलाल परिवार के दोनों दलों ने भी ११ सीटें जीती थीं। दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी ने दस और अभय चौटाला की इनेलोद ने एक। भाजपा सूबे में पिछले दस साल से सत्ता में है। पहली बार २०१४ में उसने ९० में से ४७ सीटें जीतकर अपने बूते सरकार बनाई थी। २०१९ में उसकी सीटें घटकर ४० रह गई तो उसे दुष्यंत चौटाला के साथ सरकार बनाकर उन्हें उपमुख्यमंत्री का पद देना पड़ा।
कांग्रेस को पिछली दफा ३१ सीटें मिली थीं और नेता प्रतिपक्ष का पद भूपिंदर सिंह हुड्डा को ही मिल गया था। अशोक तंवर तो पहले ही पार्टी छोड़ गए थे। अब हुड्डा, सुरजेवाला, किरण चौधरी और सैलजा चारों ही मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं। भाजपा ने साफ नहीं किया है कि वह जजपा से गठबंधन करेगी या नहीं। कांग्रेस अभी तक तो हुड्डा के प्रभुत्व से मुक्त नहीं हो पाई है। उधर किरण चौधरी का दर्द यह है कि हरियाणा में आज तक कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं बन पाई।

अन्य समाचार