मुख्यपृष्ठस्तंभउत्तर की बात : `केंद्र सरकार शांति के पक्ष में है या...

उत्तर की बात : `केंद्र सरकार शांति के पक्ष में है या युद्ध के?’

रोहित माहेश्वरी
लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया `एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिकी-इजरायली हमलों की स्थिति हिंद महासागर तक पहुंचने से भारत की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है, इसलिए सरकार को अपना स्पष्ट रुख बताना चाहिए। अखिलेश ने पूछा कि सरकार शांति के पक्ष में है या युद्ध के। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस गंभीर अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है, जिससे देशवासियों में चिंता है।
मांस और शराब के कारोबार पर कांग्रेस का हमला
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार पर मांस और शराब के कारोबार को लेकर निशाना साधा है। पार्टी ने अपने सोशल मीडिया `एक्स’ पोस्ट में लिखा कि भाजपा एक तरफ धर्म और संस्कृति की बातें करती है, जबकि दूसरी तरफ प्रदेश में मांस और शराब के कारोबार से राजस्व बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गौशालाओं में गायों को पर्याप्त चारा तक नहीं मिल पा रहा, जबकि शराब की दुकानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी मुद्दे पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय से मुलाकात कर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
शिक्षकों पर अन्याय
नहीं सहेंगे!
नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी को पत्र लिखकर वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय और सेवा सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग २३ हजार वित्तविहीन विद्यालयों में लाखों शिक्षक लंबे समय से अत्यंत कम मानदेय और अस्थिर सेवा शर्तों पर काम कर रहे हैं, जो गंभीर अन्याय है।

अन्य समाचार