रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
समाज सेवा में अहम भूमिका निभाने वाले मिथिलांचल के उद्योगपति अनवर अहमद को मिथिला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। नवी मुंबई स्पोर्ट्स असोसिएशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विविध राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी, फिल्म जगत से जुड़े लोग तथा मिथिलांचल के सदस्य भारी संख्या में उपस्थित थे। मिथिला विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री लेकर अनवर अहमद 90 के दशक में रेल मंत्रालय द्वारा आयोजित परीक्षा में भाग लेने के लिए मिथिला से मुंबई आए। रेलवे में नौकरी तो नहीं मिली। तीन हजार रुपए पर एक निजी कंपनी में नौकरी की। एक स्लम में 600 मासिक किराए पर कमरा लेकर स्ट्रगल शुरू किया। छोटे छोटे बच्चों को ट्यूशन देना गरीब असहाय की मदद करना उनकी दिनचर्या बन गई। नौकरी करते-करते अपना एक छोटा सा व्यवसाय शुरू किया। किस्मत ने साथ दिया तो एक व्यावसायिक कारखाना शुरू किया। जहां 500 से अधिक लोगों को रोजी-रोटी उपलब्ध कराया। मुंबई में रहने वाले अपने वतन के लोगों के लिए अंजुमन वाशिंद गाने बिहार नामक संस्था का गठन कर उसका अध्यक्ष बने। कोरोना काल में अपने वतन के लोगों से लिए जितना हो सका मदद किया। मिथिला डेवलपर्स कंस्ट्रक्शन कंपनी तथा नूमारा ग्रुप के चेयरमैन अनवर अहमद को फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल तथा दरभंगा से चार बार सांसद बने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुहम्मद अली अशरफ के हाथों सम्मानित किया गया।
