बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल भले ही अपनी फिल्मों और स्टाइल के लिए जाने जाते हों, लेकिन उनसे भी ज्यादा सुर्खियों में उनकी बेटियां यों रहती हैं। उनकी दोनों बेटियां अपनी खूबसूरती, कॉन्फिडेंस और ग्रेसफुल अंदाज के चलते अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। सोशल मीडिया पर तो उनकी फोटोज सामने आती ही वायरल हो जाती है। अर्जुन रामपाल की बड़ी बेटी मायरा रामपाल का लुक बेहद स्टाइलिश है, उनका ग्लैमरस लुक देख पैंâस उन पर फिदा हो जाते हैं। अनन्या पांडे से लेकर जाह्नवी कपूर जैसी एक्ट्रेसेस भी उनके लुक के सामने फीकी पड़ जाती हैं। मायरा यूं तो लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन जब कभी भी वह सोशल मीडिया पर नजर आती है, पैंâस उनके लुक पर दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं। जब कभी भी वह अपनी फोटोज शेयर करती हैं, कमेंट की बाढ़ आ जाती है। उनका पैâशन सेंस भी बहुत ही बेहतरीन है।
