मुख्यपृष्ठनए समाचारचुनावी ‘सेल’ खत्म होते ही जेब काटने का ‘महासेल’ शुरू!

चुनावी ‘सेल’ खत्म होते ही जेब काटने का ‘महासेल’ शुरू!

-ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी पर अंबादास दानवे का केंद्र सरकार पर हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

ईंधन दरों में हुई इस बढ़ोतरी को लेकर अब राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। विधान परिषद में विरोधी पक्ष नेता अंबादास दानवे ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनावों का ‘सेल’ खत्म हो गया है और अब जनता की जेब काटने का ‘महासेल’ शुरू हो गया है।
अंबादास दानवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होने तक सरकार ने जो ‘महंगाई बम’ छिपाकर रखे थे, अब वे सीधे जनता की जेब पर फूटने लगे हैं। पेट्रोल पंपों पर र्इंधन भरवाने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, लेकिन सरकार अब भी ‘कहीं कोई कमी नहीं है’ वाला पुराना राग अलाप रही है। दानवे ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि लोग पेट्रोल पंपों पर इसलिए लाइन में नहीं लगे हैं कि वे महंगाई का उत्सव मनाना चाहते हैं।

अन्य समाचार