मुख्यपृष्ठनए समाचारयूएस की धरती पर डर का माहौल, अमेरिका में घुसा ईरानी ड्रोन! ... जान...

यूएस की धरती पर डर का माहौल, अमेरिका में घुसा ईरानी ड्रोन! … जान बचाकर भागे विदेश मंत्री रुबियो और रक्षा मंत्री हेगसेथ

– वॉशिंगटन के आर्मी बेस पर 
मची भयंकर अफरा-तफरी
एजेंसी / वॉशिंगटन
अमेरिका अपनी जमीन से हजारों किलोमीटर दूर ईरान में युद्ध लड़ रहा है। वह निश्चिंत था कि ईरान इतनी दूर उसकी भूमि पर हमला नहीं कर सकता। मगर अब अमेरिका में भी डर का महौल है। इसकी वजह है एक ड्रोन। कल वॉशिंगटन के आर्मी बेस पर एक ड्रोन दिखने के बाद डर पैâल गया। खुफिया इजेंसियों के अनुसार, यह ईरान समर्थित ड्रोन था। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ के आवास इसी आर्मी बेस में हैं। ड्रोन की खबर मिलते ही दोनों मंत्री वहां से भाग निकले और सुरक्षित स्थानों पर चले गए।
यूएस धरती पर खतरे को भांपते ही
हाई अलर्ट पर अमेरिकी सेना!
आर्मी बेस की सुरक्षा बढ़ाकर ‘एफपीकॉन चार्ली’ की
अमेरिका और इजराइल की सेनाएं ईरान के शहरों, सैन्य ठिकानों और ऑयल फील्ड्स पर बम के रूप में तबाही बरसा रही हैं। इस युद्ध के बीच अब एक ऐसी घटना हुई है, जिसे लेकर खाड़ी देशों से बहुत दूर अमेरिका में भी हड़कंप मच गया है। अमेरिकी सेना हाईअलर्ट पर आ गई है।
दरअसल, अमेरिका के एक आर्मी बेस पर ड्रोन मंडराता दिखा है। यह ड्रोन जिस आर्मी बेस पर मंडरा रहा था, उस बेस पर तब डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के दो मजबूत और प्रभावशाली चेहरे मौजूद थे। ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पेटे हेगसेथ तब उसी बेस पर मौजूद थे।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को वॉशिंगटन स्थित आर्मी बेस पोर्ट मैकनेयर के ऊपर ड्रोन मंडराते देखे गए।  अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ के आवास इसी आर्मी बेस में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने इस बात पर भी विचार विमर्श किया है कि मार्को रुबियो और हेगसेथ को किसी दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाए।
पेंटागन का टिप्पणी से इनकार
हालांकि, पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ की गतिविधियों के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इसके पीछे सुरक्षा कारणों को वजह बताया। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने कहा कि सुरक्षा कारणों से पीट हेगसेथ की गतिविधियों पर टिप्पणी नहीं कर सकता। उन्होंने इस तरह की गतिविधियों की रिपोर्टिंग को भी गैर जिम्मेदाराना बताया। रिपोर्ट के मुताबिक, आर्मी बेस पर ड्रोन देखे जाने के बाद व्हाइट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक भी हुई है।
अमेरिका ने अपने कई आर्मी बेस की सुरक्षा बढ़ाकर एफपीकॉन चार्ली कर दिया है। यह अलर्ट का वह स्तर होता है, जिसे आतंकी हमले की आशंका पर लागू किया जाता है। इसके साथ ही दुनिया भर में मौजूद अमेरिकी कूटनीतिक मिशनों के लिए भी वैश्विक सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य समाचार