-पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
यूपी में योगी की पुलिस बेशक सख्त है, लेकिन लव जेहादी शोहदों की वहशियाना हरकतों पर लगाम लगाना मुश्किल हो रहा है। मंगलवार की रात अवध क्षेत्र के सुल्तानपुर जिले में मुख्यालय से सटे एक गांव में सरेआम हिंदू अनुसूचित जनजाति की एक अवयस्क कन्या को अगवा करने की दो लव जिहादी युवकों ने कोशिश की। बाइक से आए इन युवकों की हरकतों पर शक होने पर ग्रामीणों और बिटिया के परिवारीजनों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। आरोपी युवक भाग खड़े हुए लेकिन पुलिस की कप्तान चारु निगम ने मातहतों को तत्काल प्रभावी एक्शन के निर्देश दिए। जिस पर बारह घंटे के भीतर दो आरोपी मुस्लिम युवकों को धंमौर थाने की पुलिस ने दबोच लिया।
जिनकी शिनाख्त परवेज साहिर खान पुत्र जहीर खान व रहीम खान पुत्र रियासुद्दीन खान निवासीगण ग्राम लौहर दक्षिण थाना धम्मौर जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई है, जिन्हें बुधवार को पुलिस ने न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद दोनों आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिए गए।
