मुख्यपृष्ठनए समाचाररोहित पवार की बात पर काकी को आया यकीन ... दादा की...

रोहित पवार की बात पर काकी को आया यकीन … दादा की मौत एक ‘खतरनाक साजिश’!

पीएम से मिलकर सुनेत्रा पवार करेंगी जांच की मांग
सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र की राजनीति में सनसनी पैâलाने वाली खबर सामने आई है। दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान हादसे को लेकर अब उनके परिवार ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, सुनेत्रा पवार के साथ उनके दोनों बेटों एवं परिवार के अन्य सदस्यों को शक है कि यह सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश भी हो सकती है। इसी शक के चलते उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और जय पवार जल्द ही प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। इस मुलाकात में वे हादसे की गहन जांच कराने और पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग करेंगे।
बता दें कि रोहित पवार पहले से ही इस मामले को लेकर लगातार आरोप लगाते हुए और जांच की मांग कर रहे हैं। अब उनकी इस बात पर काकी सुनेत्रा पवार को यकीन आया है। उन्होंने इस मामले में गंभीरता दर्शाई है। सूत्रों के मुताबिक, पवार परिवार प्रधानमंत्री से इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करेगा। उनका कहना है कि विमान हादसे की परिस्थितियां कई सवाल खड़े करती हैं और बिना स्वतंत्र जांच के सच्चाई सामने आना मुश्किल है।
सख्त कार्रवाई
की मांग
बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल वीएसआर कंपनी के विमान को लेकर भी परिवार बेहद नाराज है। फिलहाल कंपनी के कुछ लेयरजेट विमानों पर रोक लगाई गई है, लेकिन अन्य विमान अभी भी उड़ान भर रहे हैं। पवार परिवार की मांग है कि इस कंपनी के सभी विमानों को तुरंत जमीन पर उतारा जाए और पूरी जांच होने तक उड़ान की अनुमति न दी जाए।

अन्य समाचार