फिल्म इंडस्ट्री में सितारे अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें खुलकर शेयर करते हैं, लेकिन कई बार वही बातें मजाक का कारण भी बन जाती हैं। एक्ट्रेस आयशा खान ने हाल ही में बताया था कि उन्होंने फिल्म धुरंधर के गाने `शरारत’ की शूटिंग अपने पीरियड्स के दौरान की थी। उनके लिए ये एक नॉर्मल बात थी, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब मीम्स और चुटकुले बनने लगे। अब आयशा ने साफ कहा कि ये सब उनके लिए बिल्कुल भी मजेदार नहीं था। उन्हें समझ नहीं आया कि इतनी नॉर्मल बात आखिर `नेशनल जोक’ वैâसे बन गई। आयशा ने `वी द वूमेन’ इवेंट में कहा कि, `आजकल लोग हर बात को मजाक या डार्क ह्यूमर में बदल देते हैं। हंसना अच्छी बात है, लेकिन हर चीज पर हंसना सही नहीं। जब उन्होंने इंटरव्यू में यह बात कही थी, तब उन्हें खुद एहसास भी नहीं था कि लोग इसे इतना बड़ा मुद्दा बना देंगे। उनके लिए पीरियड्स कोई असामान्य चीज नहीं है। हर महीने महिलाएं इस दौर से गुजरती हैं और अपने रोजमर्रा के काम करती हैं। ऐसे में शूटिंग करना भी उनके लिए बस काम का हिस्सा था’
