सामना संवाददाता / ठाणे
कोल्हापुर में कुराश एसोसिएशन महाराष्ट्र राज्य की ओर से दिवा शहर की आयुषी अश्विनी अमोल के केंद्रे ने 29 और 30 मई 2024 को आयोजित सब जूनियर स्टेट कुराश चैंपियनशिप 2024-2025 में ठाणे जिले का प्रतिनिधित्व किया। पहली बार भाग ले रही आयुषी अश्विनी अमोल केंद्रे ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। इस सफलता के बारे में आयुषी और उनके कोच, मुंबई डिवीजन हेड और कोच आकाश जाधव को हार्दिक बधाई। आकाश के मार्गदर्शन में आयुषी ने इससे पहले 2023 और 2024 में जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय खेलो इंडिया अस्मिता महिला प्रतियोगिता में लगातार दो स्वर्ण पदक जीते थे। इस वर्ष आयुषी ने पहली बार उज्बेकिस्तान के पारंपरिक खेल कुराश में भाग लिया और सीमित तैयारी के बावजूद उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। ठाणे जिले के अन्य एथलीटों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उदयन घोरपड़े-स्वर्ण पदक, राजवीर देशमुख-स्वर्ण पदक, आयुष केंद्रेरजत पदक, स्वरा गायकवाड-रजत पदक जीता।