मुख्यपृष्ठनए समाचार‘यादों में बालासाहेब’ जय महाराष्ट्र नगर वसंत व्याख्यानमाला का शुभारंभ... संजय डहाले...

‘यादों में बालासाहेब’ जय महाराष्ट्र नगर वसंत व्याख्यानमाला का शुभारंभ… संजय डहाले और दिलीप ठाकुर होंगे सम्मानित

सामना संवाददाता / मुंबई

इस वर्ष हिंदुहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे का जन्मशताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने पूरे महाराष्ट्र में विविध कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया है।
संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के अग्रणी समाजसुधारक केशव सिताराम ठाकरे (प्रबोधनकार ठाकरे) तथा बालासाहेब ठाकरे के प्रेरणादायी स्पर्श से अपनी सामाजिक कारकीर्द गढ़ने वाले वरिष्ठ पत्रकार विजय वैद्य ने 44 वर्ष पहले जय महाराष्ट्र नगर, बोरीवली पूर्व में “वसंत व्याख्यानमाला” की शुरुआत की थी। यह अखंड परंपरा अब अपने 44वें वर्ष में प्रवेश कर रही है।इस वर्ष व्याख्यानमाला का शुभारंभ “यादों में बालासाहेब” विषय पर विशेष व्याख्यान से किया जाएगा। यह कार्यक्रम शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 से बोरिवली पूर्वस्थित जय महाराष्ट्र नगर में शुरू होगा।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिवसेना नेता अरविंद सावंतवरिष्ठ पत्रकार कुमार कदम तथा दैनिक सामना से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुकृत खांडेकर उपस्थित रहेंगे। डॉ. खांडेकर “यादों में बालासाहेब” विषय पर अपने अनुभव साझा कर व्याख्यानमाला का पहला सत्र संपन्न करेंगे। व्याख्यानमाला के अंतर्गत विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा भी की गई है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद गोपाल शेट्टीद्वारा प्रायोजित “विजय वैद्य उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार” वरिष्ठ पत्रकार संजय डहाळेको प्रदान किया जाएगा।
इसके अलावा “शारदा पुरस्कार” प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक दिलीप ठाकूर को, “प्रेरणा पुरस्कार” पल्लवी वायंगणकरको तथा “जय महाराष्ट्र नगर भूषण पुरस्कार” सामाजिक कार्यकर्ता विजय पडकिल को प्रदान किया जाएगा। सभी पुरस्कार विजेताओं को शाल, श्रीफल, स्मृतिचिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दूसरे दिन 25 अप्रैल 2026 को स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की कम परिचित कविताओं का गायन कु. कांचन सावंत प्रस्तुत करेंगी, जबकि सौ. दिपाली केळकर उनका निवेदन करेंगी।
तीसरे दिन 26 अप्रैल 2026 को सुप्रसिद्ध गायक मंदार आपटेअपने लोकप्रिय संगीत कार्यक्रम “कितीदा नव्याने तुला आठवावे” के माध्यम से मराठी और हिंदी गीतों की प्रस्तुति देंगे। यह संपूर्ण व्याख्यानमाला एकता विनायक चौक, जय महाराष्ट्र नगर, बोरीवली (पूर्व), मुंबई में प्रतिदिन सायं 7:30 बजे आयोजित की जाएगी, ऐसी जानकारी आयोजकों द्वारा दी गई है।

अन्य समाचार