-मनपा ने बनाए उड़नदस्ते
-१०९ स्थानों पर पशु वध की अनुमति
सामना संवाददाता / मुंबई
बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने इस वर्ष बकरीद के अवसर पर धार्मिक पशु कत्ल की अनुमति के लिए आवेदन करने हेतु ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। साथ ही, भैंस और बकरी आयात लाइसेंस तथा धार्मिक पशु वध के लिए स्लॉट बुकिंग के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। इसलिए, बकरियों के आधिकारिक वध के लिए देवनार कत्लखाना की सुविधा के बावजूद कई मुस्लिम भाई-बहनों द्वारा अवैध रूप से वध किया जाता है इसलिए इस तरह के बकरों के वध का पता लगाने के लिए महानगरपालिका द्वारा शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों के लिए अलग-अलग उड़नदस्ते बनाए गए हैं। महानगरपालिका के बाजार
विभाग के माध्यम से ७ से ९ जून २०२५ के बीच मुंबई में कुल १०९ स्थानों पर धार्मिक पशु वध की अनुमति दी गई है। ऑनलाइन अनुमति के लिए आवेदन करते समय यदि संबंधित भूमि सहकारी आवास समिति या निजी स्वामित्व की है, तो आवेदन करते समय अनापत्ति प्रमाण पत्र और आवेदक का पहचान पत्र अपलोड करना होगा। पशुओं की संख्या और किस दिन धार्मिक पशु का वध किया जाना है, इसका उल्लेख आवेदन करते समय करना होगा।