सामना संवाददाता / मुंबई
कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र की विधानसभा भाजपा ने वोटों की ‘चोरी’ की है। उन्होंने मतदाता सूची में गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के कामठी विधानसभा क्षेत्र का उल्लेख किया था, जिसके बाद कांग्रेसी आक्रामक हो गए हैं। कांग्रेस नेता सुरेश भोयर ने आरोप लगाया कि चुनाव में बावनकुले ने मैच फिक्सिंग की है।
उनके इस आरोप लगने के बाद भाजपाई खफा हो गए हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार रहे सुरेश भोयर को भाजपा नेताओं ने झूठा करार दिया है। भाजपाइयों ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा बुलाई गई सभी पार्टियों के पदाधिकारियों और मतदाता पंजीकरण अधिकारियों की बैठक में कांग्रेस के नेता सो रहे थे क्या? अगर फर्जी मतदाता बनाए गए थे तो उसी समय आपत्ति क्यों नहीं जताई गई, ऐसा सवाल भाजपा ने कांग्रेस से पूछा है।
बता दें कि राहुल गांधी ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के कामठी विधानसभा क्षेत्र का उल्लेख किया था। इस पर बावनकुले ने कहा था। इस विवाद के बीच कांग्रेस के कामठी से उम्मीदवार सुरेश भोयर ने आरोप लगाया कि महज १५ दिनों में मतदाता सूची में १२ हजार नाम ऑनलाइन जोड़े गए, साथ ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मजदूरों को मतदाता बनाया गया। इस तरह उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से आरोप लगाया कि बावनकुले ने बेईमानी से जीत हासिल की।