अनिल मिश्र / रांची
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नव मनोनीत प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने कहा प्रदेश प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने मैं विशेष रूप से सोनिया गाँधी ,मल्लिकार्जुन खड्गे , राहुल गाँधी ,के.सी.वेणुगोपाल ,झारखण्ड प्रभारी के.राजू ,प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश विशेष रूप पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कान्त सहाय सहित अन्य केंद्रीय कांग्रेस नेतृत्व तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति अपना हार्दिक धन्यवाद एवं कृतज्ञता प्रकट करता हूँ।इस बीच विजय कुमार नायक ने आगे कहा की कांग्रेस पार्टी ने सदैव सामाजिक न्याय, लोकतंत्र, संविधान, दलित आदिवासी-पिछड़ा , अल्पसंख्यक, गरीब, किसान, छात्र ,छात्रा ,मजदूर एवं युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य किया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा मुझ पर जताया गया यह विश्वास मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। इस बीच विजय कुमार नायक ने यह भी कहा की मैं विश्वास दिलाता हूँ कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती तथा जनहित के मुद्दों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं संघर्षशीलता के साथ जनता के बीच रखने का कार्य करूंगा। झारखंड की जनता की आवाज को मजबूती से उठाना तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करना मेरी प्रथम और अंतिम प्राथमिकता होगी।
मैं कांग्रेस परिवार के सभी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों का भी हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके स्नेह, विश्वास और सहयोग से मुझे यह जिम्मेदारी प्राप्त हुई है।
