हिमांशु राज
बेस्टसेलिंग लेखक अश्विन सांघी ने पॉकेट एफएम के साथ ऑडियो सीरीज की दुनिया में कदम रखा है। यह साझेदारी मंच के क्रिएटर-फर्स्ट विजन को मजबूत करती है, जहां वे लगभग 100 एपिसोड और 25 घंटे की नई पौराणिक-ऐतिहासिक कहानी प्रस्तुत कर रहे हैं।
पहले जहां किताबें, फिल्में और टीवी माध्यम से कहानियां सुनाई जाती थीं, वहीं अब ऑडियो सीरीज तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। पॉकेट एफएम पर लेखक अपनी अलग पहचान बना रहे हैं, मजबूत श्रोता वर्ग तैयार कर रहे हैं और लाखों लोगों तक अपनी पहुंच बढ़ा रहे हैं। जो मंच पहले नए लेखकों को अवसर देता था, वह अब एक सशक्त समुदाय के रूप में उभर चुका है।
अश्विन सांघी इस बदलाव का प्रमुख उदाहरण हैं। वे पहली बार लंबे ऑडियो प्रारूप में पौराणिक-ऐतिहासिक थ्रिलर लेकर आ रहे हैं। यह सीरीज गहराई वाली और लगातार सुनने योग्य कहानी के रूप में तैयार की जा रही है।
पॉकेट एफएम ने अब तक हजारों लेखकों को सफलता दिलाई है और कई सीरीज वैश्विक स्तर पर हिट साबित हुई हैं। अश्विन के जुड़ने से उभरते और स्थापित रचनाकार एक ही मंच पर आ रहे हैं, जिससे ऑडियो कहानी कहने की दुनिया और समृद्ध हो रही है।
अश्विन सांघी ने कहा कि ऑडियो माध्यम कल्पना को अधिक स्वतंत्रता देता है और इतिहास तथा पौराणिक कथाओं को थ्रिल और रोमांच से भरने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने पॉकेट एफएम के साथ काम करने पर उत्साह व्यक्त किया।
पॉकेट एफएम के सह-संस्थापक विनीत सिंह ने कहा कि मंच रचनाकारों को प्रयोग की आजादी देता है और अश्विन सांघी का जुड़ना बदलते कंटेंट परिदृश्य को दर्शाता है। पॉकेट एफएम मौलिक सीरीज को बढ़ावा दे रहा है, जहां बेस्टसेलर लेखक भी नई और गहन कहानियां रच सकें।
