मुख्यपृष्ठनए समाचारसावधान!..हैकर्स ने बिछाया खौफनाक जाल!.. ‘कॉकरोच जनता पार्टी' के नाम पर जेन...

सावधान!..हैकर्स ने बिछाया खौफनाक जाल!.. ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम पर जेन जी को कर रहे हैं कंगाल… ३३ पन्नों की रिपोर्ट में खुलासा

मनमोहन सिंह / मुंबई

अगर आप भी इंटरनेट पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के जबरा पैâन हैं तो ठहर जाइए! सोशल मीडिया पर युवाओं के सिर चढ़कर बोलनेवाली इस पार्टी की लोकप्रियता का फायदा उठाकर साइबर अपराधियों ने एक ऐसा खौफनाक खेल शुरू किया है, जो देश के युवाओं (जेन जी) को एक झटके में सड़क पर ला सकता है। एक चौंकानेवाली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डिजिटल दुनिया के शातिर ठगों ने सीजेपी की दीवानगी को अपना नया हथियार बना लिया है।
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने ३३ पन्नों की एक बेहद संवेदनशील रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में एक ऐसे ‘साइलेंट किलर’ ऐप का पर्दाफाश किया गया है, जिसने टेक-सेवी युवाओं की रातों की नींद उड़ा दी है। साइबर अपराधियों ने हूबहू ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का दिखनेवाला एक फेक एंड्रॉयड ऐप तैयार किया है। दावा किया जा रहा है कि यह ऐप सीजेपी का ऑफिशियल ऐप है, लेकिन असलियत में यह एक खतरनाक डिजिटल जाल है।
पलक झपकते ही खाली हो रहे हैं बैंक खाते, चोरी हो रहा है डेटा!
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह फर्जी ऐप कोई साधारण प्रâॉड नहीं, बल्कि एक बेहद खतरनाक ‘मालवेयर’ है। जैसे ही कोई मासूम युवा सीजेपी के प्रति अपनी दीवानगी में इस ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करता है, यह वायरस चुपके से पूरे डिवाइस का कंट्रोल हैकर्स के हाथों में सौंप देता है। इसके बाद शुरू होता है तबाही का मंजर! यह मालवेयर यूजर्स की गैलरी से लेकर, पर्सनल चैट, संवेदनशील तस्वीरें और सबसे जरूरी, बैंक डिटेल्स व पासवर्ड्स को पलक झपकते ही चोरी कर लेता है। आपके फोन का पूरा डेटा हैकर्स के सर्वर पर पहुंच जाता है, जिसके बाद ब्लैकमेलिंग और बैंक खाते साफ करने का गंदा खेल शुरू होता है।

अन्य समाचार