मुख्यपृष्ठनए समाचारभगवानदीन सिंह के परिवारीजनों को मिला शुभ अवसर...कुलदेवी को चांदी का मुकुट...

भगवानदीन सिंह के परिवारीजनों को मिला शुभ अवसर…कुलदेवी को चांदी का मुकुट भेंट करने का सभी ने लिया संकल्प

-जिला पंचायत सदस्य पति कमलेश बहादुर सिंह व ब्राह्मी बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक रहे मौजूद

सामना संवाददाता / प्रतापगढ़

मुल्तानीपुर ग्रामसभा के नामचीन परिवार के अग्रज स्व. भगवानदीन सिंह के परिवारीजन वैसे तो आए दिन कुछ न कुछ अनुकरणीय कार्य करते ही रहते हैं, साथ ही साहबगंज से लेकर लीलापुर आदि जगहों पर धार्मिक कार्यों का अलख जगा रखे हुए हैं। उसी तरह कल का दिन और चार चांद लगाते हुए पूर्व प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह, डॉ. अरुण सिंह, भानु प्रताप सिंह साई, जिला पंचायत सदस्य पति कमलेश बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, लवलेश सिंह, गुलाब सिंब, रवी सिंह, ब्राह्मी बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक बृजेंद्र सिंह, रजवंत सिंह, चक्रधारी सिंह, मदन सिंह, बृजेश सिंह, लीलापुर ग्रामसभा पति दुर्गेश प्रताप सिंह, वैभव सिंह (छोटू सिंह), राहुल सिंह, अर्क सिंह आदि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि काशी सिंह के आवास पर सभी लोगों की मौजूदगी में कुलदेवी बूढ़ा माई को चांदी का मुकुट भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके लिए सभी ने संकल्प लिया।

 

अन्य समाचार