-रूपाली चाकणकर का चरित्र निभाएंगी मशहूर मराठी अभिनेत्री
सामना संवाददाता / मुंबई
नासिक के भोंदू बाबा अशोक खरात मामले ने पूरे महाराष्ट्र में सनसनी मचा दी है। अशोक खरात के बाद इस मामले में दादा गुट की नेता रूपाली चाकणकर का नाम भी सामने आया है। खरात पर कई महिलाओं को ठगने और धोखा देने के आरोप लगे हैं। अब खबर है कि खरात की करतूत बड़े पर्दे पर भी दिखेगी।
सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि भोंदू बाबा अशोक खरात के काले कारनामों पर एक फिल्म बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में रूपाली चाकणकर की भूमिका में ‘बिग बॉस’ फेम अभिनेत्री नजर आ सकती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह महिला अभिनेत्री महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चाकणकर का किरदार निभा सकती हैं। फिल्म को लेकर इस अभिनेत्री के सूत्रों की ओर से दावा किया गया है कि ‘बिग बॉस मराठी’ के घर से बाहर आने के बाद उसे खरात मामले का पता चला था। ऐसे ढोंगी बाबाओं से हर किसी को सावधान रहना चाहिए। समाज में आज भी कई ‘खरात’ छिपे हुए हो सकते हैं।’ अभिनेत्री के सूत्रों ने कहा, ‘इस फिल्म में वे एक महत्वपूर्ण भूमिका के जरिए दर्शकों से मिलने आएंगी। लेकिन उसकी भूमिका क्या होगी, यह अभी राज है। वह आपको जल्द ही फिल्म में देखने को मिलेगा।’
